भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में, बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने याद करते हुए कहा, "चंदू चैंपियन के बाद मैं 'भूल भुलैया 3' के सेट पर गया। मैं हर काम बेहद आराम से कर रहा था। मेरी आवाज शांत थी। जब अनीस बज्मी ने पहला शॉट लिया, तो वह चौंक गए। मेरा शॉट देखकर उन्होंने तुरंत कहा, 'कार्तिक, जागो, यह एक अलग दुनिया है'। मुझे 'भूल भुलैया 3' के माहौल में वापस आने में कुछ दिन लग गए। मैं 'चंदू चैंपियन' में डूबा हुआ था।"