फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को 'भूल भुलैया 3' के लिए मिले 40 करोड़ रुपये, पहली फिल्म के लिए मिले थे महज इतने

Sun, 18 Aug 2024 04:08 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
कार्तिक आर्यन हिंदी फिल्मों के जाने-माने कलाकार हैं। उन्होंने अपनी पिछली कुछ फिल्मों से खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया है। उनकी अभिनय क्षमता हो या बॉक्स ऑफिस पर उनकी विश्वसनीयता दोनों को लेकर अब कोई संदेह नहीं रह गया है। निर्माता भी अब उन पर दांव लगाने से कतराते नहीं हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक लंबा सफर तय किया है। अभिनेता ने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता को साबित किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
साबित की बहुमुखी अभिनय क्षमता
करियर की शुरुआती दौर में एक आम लड़के के रूप में कई फिल्मों में नजर आने के बाद कार्तिक ने अपनी छवि बदली। उन्होंने साबित किया कि उनके अभिनय में विभिन्नता भी है।  इस वक्त कार्तिक आर्यन वर्तमान पीढ़ी के सबसे विश्वसनीय कलाकारों में से एक हैं। इस वजह से निर्माता भी उन पर मोटा दांव लगा रहे हैं। उन्हें उनकी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' के लिए मोटी फीस दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन  - फोटो : यूट्यब
'भूल भुलैया 3' के लिए मिली है 40 करोड़ की फीस 
'भूल भुलैया 2' के अलावा, 'सत्यप्रेम की कथा' को भी दर्शकों ने पसंद किया। ये दोनों फिल्में भी कोविड के बाद ही रिलीज हुई हैं। हालांकि, इस बीच उनकी शहजादा और चंदू चैंपियन जैसी फिल्में असफल भी रहीं, लेकिन उनकी मांग अभी भी कम नहीं हुई है। अब एक बार फिर वह 'भूल भुलैया 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर छा जाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में उनकी सैलरी को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच उन्होंने पुष्टि की है कि उन्हें फिल्म के लिए 40 करोड़ की मोटी रकम मिली है। 
छतरी लेकर चिल करती नजर आईं सनी लियोनी

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
'भूल भुलैया 3' के लिए मिली है 40 करोड़ की फीस 
'भूल भुलैया 2' के अलावा, 'सत्यप्रेम की कथा' को भी दर्शकों ने पसंद किया। ये दोनों फिल्में भी कोविड के बाद ही रिलीज हुई हैं। हालांकि, इस बीच उनकी शहजादा और चंदू चैंपियन जैसी फिल्में असफल भी रहीं, लेकिन उनकी मांग अभी भी कम नहीं हुई है। अब एक बार फिर वह 'भूल भुलैया 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर छा जाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में उनकी सैलरी को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच उन्होंने पुष्टि की है कि उन्हें फिल्म के लिए 40 करोड़ की मोटी रकम मिली है। 
मुंहबोले भाई-बहन हैं बॉलीवुड के ये सितारे, कैटरीना का राखी भाई है ये अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
पहली फिल्म के लिए मिले थे महज 70 हजार रुपये
हाल में ही कार्तिक आर्यन ने राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान इसकी पुष्टि की। पहली फिल्म से लेकर 'भूल भुलैया 3' तक उनकी सैलरी में हुई बढ़ोतरी उनकी सफलता की कहानी बयान करती है। पॉडकास्ट पर अभिनेता ने बताया था कि उन्हें उनकी पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के लिए 70,000 का चेक मिला था। वहीं, 'भूल भुलैया 3' के लिए अब 40 करोड़ की मोटी रकम मिली है। ये उनकी पहली सैलरी की 571329% वृद्धि है, जो अपने आप मे काफी अविश्वसनीय है। 

मुंहबोले भाई-बहन हैं बॉलीवुड के ये सितारे, कैटरीना का राखी भाई है ये अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें