फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika: प्री-वेडिंग फंक्शन में बेबो ने पहनीं रिसेप्शन की ज्वेलरी, खानदानी चोकर पर टिकीं सबकी निगाहें

Mon, 04 Mar 2024 11:36 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
 3 मार्च को अनंत और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग समारोह संपन्न हो गया। तीन दिन तक चलने वाला ये समारोह गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए न सिर्फ बॉलीवुड के दिग्गज बल्कि हॉलीवुड के भी कई सितारे जामनगर पहुंचे थे। इतना ही नहीं, देश-विदेश के तकरीबन सभी बड़े व्यापारी भी इस प्री वेडिंग समारोह में शरीक होने जामनगर पहंचे थे। इस दौरान करीना कपूर के लुक ने सारी लाइमलाइट बटोरी थी। बता दें कि करीना ने तीसरे दिन के कार्यक्रम में अपने रिसेप्शन की ज्वेलरी पहनी थी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग समारोह के तीसरे दिन करीना ने एक अपनी खूबसूरत ड्रेस में खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह उनकी गर्दन पर सजा खूबसूरत नेक पीस था। करीना की तस्वीर के वायरल होते ही, फैंस ने तुरंत पहचान लिया कि यह वही ज्वेलरी हैं, जो उन्होंने सैफ अली खान के साथ अपनी शादी के रिसेप्शन के दौरान पहने थे।
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर, करीना कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर एक यूजर ने बताया कि अभिनेत्री ने जो हार पहना था, वह वही खूबसूरत नेक पीस था, जिसे अभिनेत्री ने सैफ अली खान से शादी के बाद 2012 में दिल्ली में अपनी शादी के रिसेप्शन के दौरान पहना था। अभिनेत्री के लुक की इंटरनेट पर खूब तारीफ हो रही है। वही, कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया है कि करीना उम्र को मात दे रही हैं।

4 of 5
करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, 'करीना का चोकर कितना प्यारा लग रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'करीना के पास वैसे तो ज्वेलरी की कमी नहीं होगी, लेकिन उन्होंने ज्वेलरी को दोबारा पहनकर मीडिल क्लास वाली फीलिंग दी है।' एक और यूजर ने लिखा, 'करीना अभी भी कितनी जवान लग रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अंबानी परिवार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। देश के सबसे रईस बिजनेस मैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन कल रात संपन्न हो गए। बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया। वहीं कल रात प्री-वेडिंग कार्यक्रम के समापन समारोह में अंबानी परिवार बेहद खुश नजर आया।

Adah Sharma Interview: 'बस्तर' में मेरा किरदार हीरो के लिए लिखा गया, फिल्म मुझे मिली और फिल्म एक सच्ची घटना...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें