फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya: सूर्या और नार्थन के बीच चल रही बातचीत, निर्देशक ने सुनाई कहानी, अब अभिनेता के पाले में गेंद

Sat, 20 Jul 2024 10:03 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की नई फिल्म 'कंगुवा' की खूब चर्चा हो रही है। इस फैंटेसी फिल्म को देखने के लिए सूर्या के प्रशंसक काफी उत्सुक है, क्योंकि सूर्या को किसी बड़ी भूमिका में देखे दो साल हो चुके हैं। सूर्या 'कंगुवा' तो सुर्खियों में है ही, इसके अलावा अब एक और वजह से वो सिनेमाप्रेमियों के बीच चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की नई फिल्म 'कंगुवा' की खूब चर्चा हो रही है। इस फैंटेसी फिल्म को देखने के लिए सूर्या के प्रशंसक काफी उत्सुक है, क्योंकि सूर्या को किसी बड़ी भूमिका में देखे दो साल हो चुके हैं। सूर्या 'कंगुवा' तो सुर्खियों में है ही, इसके अलावा अब एक और वजह से वो सिनेमाप्रेमियों के बीच चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सूर्या और नार्थन - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya/@narthan.di
तेलुगु 123 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्या अपनी नई फिल्म के लिए निर्देशक नार्थन से बात कर रहे हैं। नार्थन वही हैं, जिन्होंने सैंडलवुड फिल्म बनाई थी। कहा जा रहा है कि नार्थन अभिनेता सूर्या को फिल्म की कहानी भी सुना चुके हैं और उनकी ओर से हां या ना का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
नार्थन - फोटो : इंस्टाग्राम @narthan.di
खबर यह भी है कि नार्थन की इस फिल्म का निर्माण कनन्ड़ प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन हाउस केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म को कई भाषाओं में बनाने की योजना है। बता दें कि केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा ही सुपरस्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' को भी बनाया जा रहा है।

4 of 5
नार्थन - फोटो : इंस्टाग्राम @narthan.di
नार्थन की फिल्म 'मुफ्ती' को लोगों ने खूब पसंद किया था। यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें शिवराजकुमार ने काम किया था। इन दिनों वो 'मुफ्ती' के प्रीक्वेल 'भैरथी रानागल' से चर्चा में बने हुए हैं, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। 

Dhanush: 'रायन' की रिलीज से पहले धनुष की नई फिल्म पर एसजे सूर्या ने दिया अपडेट, इस हिट फिल्म की तर्ज पर बनेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
सूर्या की बात करें तो वो पिछली बार विक्रम फिल्म में नजर आए थे, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। हालांकि 'रॉकेट्री' में भी उनकी झलक देखने को मिली थी और अब अक्षय कुमार की 'सरफिरा' में भी वो कैमियो करते हुए दिख रहे हैं। यह फिल्म भी उन्हीं की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'सोराई पौट्रू' का हिंदी रीमेक है। 'कंगुवा' के बाद सूर्या 'सूर्या 44' में भी दिखाई देंगे। इसका निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज कर रहे हैं। 

Geeta Dutt Death Anniversary: लता मंगेशकर थीं गीता की आवाज की दीवानी, सोलह साल की उम्र में गाया था पहला गाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें