कंगना रणौत एक ओर बीजेपी की टिकट पर अपनी राजनीतिक पारी खेलने को तैयार हैं, वहीं दूसरी ओर वे राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' भी दर्शकों के सामने लाने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस बीच हाल ही में दिए साक्षात्कार में फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने महिलाओं के लिए अपनी बात सामने रखी और साथ ही फिल्म के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया।