साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' इस शुक्रवार यानी 12 जुलाई को आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। हालांकि, दर्शकों में पहले दिन खास उत्साह नजर नहीं आया। हर जगह से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। करोड़ों की रकम खर्च करके बनाई गई 'इंडियन 2' दर्शकों को उबाऊ लग रही है।
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' इस शुक्रवार यानी 12 जुलाई को आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। हालांकि, दर्शकों में पहले दिन खास उत्साह नजर नहीं आया। हर जगह से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। करोड़ों की रकम खर्च करके बनाई गई 'इंडियन 2' दर्शकों को उबाऊ लग रही है। ऐसे में निर्माताओं ने 'इंडियन 2' को 20 मिनट छोटा कर दिया है। आज से इसे पर्दे पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
इंडियन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के निर्देशक एस शंकर को उनके पुराने काम के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म की सबसे बड़ी समस्या इसका उबाऊ सेकंड हाफ और रनटाइम है। निर्माताओं ने इसे ध्यान में रखते हुए रनटाइम छोटा कर दिया है। फिल्म की रिलीज के बाद मेकर्स ने इसके 20 मिनट और कम कर दिए हैं। फिल्म को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। अब फिल्म की ट्रिमिंग इस वीकेंड के लिए इसे कुछ हद तक बचा सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
इंडियन 2 (हिंदुस्तानी 2)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'इंडियन 2' अंतिम रनटाइम अब दो घंटे और 40 मिनट हो गया है। फिल्म की समय अवधि कम कर आज से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। शंकर और कमल हासन ने 'इंडियन 3' की शूटिंग भी पूरी कर ली है और उम्मीद है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। लाइका प्रोडक्शंस को 'इंडियन 2' के जरिए काफी घाटा होने की उम्मीद है।
4 of 5
इंडियन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
शंकर को राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' के कुछ हिस्सों की भी शूटिंग पूरी करनी है। उन्हें इस फिल्म के जरिए अपनी वापसी करनी होगी। अगर 'गेम चेंजर' एक अच्छी हिट साबित होती है, तो वे 'इंडियन 3' की मार्केटिंग कर सकते हैं। नहीं तो इस फिल्म के साथ-साथ शंकर का करियर भी मुश्किलों में पड़ सकता है।
'इंडियन 2' साल 1996 में रिलीज हुई इंडियन का सीक्वल है, जिसमें कमल हासन ने दोहरी भूमिका अदा की थी। कमल के प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन से फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल साबित हुई है।