फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD Worldwide BO: बॉक्स ऑफिस पर बेलगाम हुई 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई, वर्ल्डवाइड छाप डाले इतने नोट

Thu, 25 Jul 2024 04:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : एक्स-@@Kalki2898AD
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को महीनाभर पूरा होने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अभी भी मजबूती से डटी है। इस फिल्म की रिलीज के बाद बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों की फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इसकी कमाई पर डाका नहीं डाल पाईं। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का हल्ला विदेशों तक है। देश से बाहर भी इसकी धुआंधार कमाई जारी है।
विज्ञापन

2 of 5
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह मेगा बजट फिल्म है। इसे करीब 600 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। 27 जून 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 95.3 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली। मूल रूप से साउथ सिनेमा की यह फिल्म हिंदी भाषी इलाकों में भी छाई हुई है। इसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया गया। ओपनिंग डे पर हिंदी में फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
Kill Review: निखिल भट ने रचा प्रेम वियोग का सिनेमाई तांडव, विरह की आग ने खत्म कर दिए खानदान के खानदान
विज्ञापन

3 of 5
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया
देश ही नहीं, विदेशों में भी 'कल्कि' छाई हुई है। निर्माताओं ने फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। आज गुरुवार को एक्स हैंडल से जानकारी साझा की गई है। इसके मुताबिक फिल्म 1100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। यह फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद जताई जा रही है कि पांचवे हफ्ते में प्रवेश करने को तैयार यह फिल्म अभी अपनी पकड़ बरकरार रखने वाली है।

4 of 5
अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में कमाई की बात करें तो पहले ही हफ्ते में इस फिल्म ने 414.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला। फिर दूसरे हफ्ते की कमाई 128.5 करोड़ रुपये रही। तीसरे हफ्ते में 56.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 622.66 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
Tripti Dimri: कश्मीर के सिनेमाघरों में इश्क फरमाने आ रहे हैं ‘लैला मजनू’, अगस्त में फिर से रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
आने वाले सप्ताह में कोई ऐसी बड़ी हिंदी फिल्म तो रिलीज की कतार में नहीं है, जो 'कल्कि' के कलेक्शन पर असर डाले, लेकिन अमेरिकी फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' जरूर इसका रास्ता रोक सकती है। 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म का निर्माण साउथ सिनेमा के लोकप्रिय निर्माता अश्विन दत्त और उनकी बेटियों व निर्माता प्रियंका दत्त, स्वप्ना दत्त ने मिलकर किया है। 'कल्कि 2898 एडी' के बाद इसके सीक्वल का एलान भी हो चुका है। 
Kiara Advani: कियारा आडवाणी की आगामी फिल्में, राम चरण के अलावा रणवीर सिंह के साथ भी मचाएंगी धमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें