फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripti Dimri: कश्मीर के सिनेमाघरों में इश्क फरमाने आ रहे हैं ‘लैला मजनू’, अगस्त में फिर से रिलीज होगी फिल्म

Thu, 25 Jul 2024 03:59 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लैला मजनू - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की फिल्म ‘लैला मजनू’ को कश्मीर में एक बार फिर रिलीज किया जाएगा।  फिल्म निर्माता इम्तियाज अली सहित टीम ने इस घोषणा पर अपना उत्साह जताया है। बता दें कि मई 2024 में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी अभिनीत फिल्म रॉकस्टार रिलीज हुई थी। फिल्म को दोबारा देखने के लिए दर्शकों की बड़ी संख्या सिनेमाघरों में पहुंची। संभवतः इससे प्रेरित होकर इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया जा रहा है।  

 
विज्ञापन

2 of 5
लैला मजनू - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम हैंडल पर दी जानकारी
तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लैला मजनू’ अगस्त महीने में कश्मीर में फिर से रिलीज होगी। हाल ही में, आईनॉक्स श्रीनगर के इंस्टाग्राम हैंडल ने साल 2018 की फिल्म ‘लैला मजनू’ की फिर से रिलीज के बारे में घोषणा की। कश्मीर के खूबसूरत स्थानों पर शूट की गई यह फिल्म दो अगस्त को एक बार फिर वहां रिलीज की जाएगी।
Deadpool And Wolverine: 20th सेंचुरी फॉक्स का डिज्नी में विलय और एक्स मेन से जुड़ी इंटरनेट थ्योरीज
विज्ञापन

3 of 5
लैला मजनू - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द शुरू होगी एडवांस बुकिंग
अनाउंसमेंट करते हुए आईनॉक्स ने लिखा, ‘लैला मजनू’ और ‘रॉकस्टार’ को कश्मीर घाटी में फिल्म प्रेमियों से मिले अपार प्यार और प्रशंसा के कारण, हमने शुक्रवार, 02 अगस्त से ‘लैला मजनू’ का प्रीमियर करने का फैसला किया है, जिसे कश्मीर में भी फिल्माया गया था। एडवांस बुकिंग जल्द ही शुरू होगी।


 

4 of 5
लैला मजनू - फोटो : सोशल मीडिया
लैला मजनू के किरदारों ने जताई खुशी
लैला मजनू के कश्मीर में रिलीज होने की खबर से इसके कलाकार बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर खुशी जताई है। तृप्ति डिमरी ने स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।’ वहीं अन्य कलाकारों ने भी इस पर अपनी खुशी जाहिर की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लैला मजनू - फोटो : सोशल मीडिया
लैला मजनू की खूब हई है सराहना
दुखद रोमांस पर आधारित फिल्म ‘लैला मजनू’ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। इसका निर्देशन साजिद अली ने किया है। इम्तियाज अली द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण एकता आर कपूर, शोभा कपूर और प्रीति अली ने किया है। पिछले कुछ सालों में इस फिल्म की कहानी और अभिनय की खूब सराहना हुई है।
कोई है 12वीं पास, किसी ने की ग्रेजुएशन, इतनी पढ़ी लिखीं हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें