'कल्कि 2898 एडी' सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। 27 जून 2024 को रिलीज हुई प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन की इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 500 करोड़ रुपये की दहलीज छू चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म की कमाई के आंकड़े खूब तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। आज निर्माताओं ने 11 दिनों की कमाई को लेकर अपडेट साझा किया है।