कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
कलेक्शन की बात करें तो 'कल्कि 2898 एडी' ने पहले सप्ताह में मूल तेलुगु संस्करण आगे रहा, जिसके बाद हिंदी संस्करण दूसरे सप्ताह में व्यवसाय को आगे बढ़ाया। हिंदी संस्करण ने अनुमानित 83 करोड़ रुपये से ज्यादा की सकल कमाई की, जिससे कुल हिंदी संग्रह लगभग 277 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित 'कल्कि 2898 एडी' भारत में 600 करोड़ से ऊपर की सकल संग्रह करने वाली 8वीं फिल्म है। आज तीसरे शनिवार तक यह फिल्म शाहरुख खान की लगभग 657.50 करोड़ रुपये की सकल कमाई करने वाली फिल्म पठान और रणबीर कपूर की लगभग 600 करोड़ रुपये की सकल कमाई करने वाली फिल्म 'एनिमल' को पीछे छोड़कर भारत में 5वीं सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।