फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का दबदबा कायम, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिला दूसरा स्थान

Wed, 28 Aug 2024 12:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 22 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर जारी की गई। 'कल्कि 2898 एडी' के बहुप्रतीक्षित डिजिटल डेब्यू को ओटीटी दर्शकों ने शानदार समीक्षा दी है।
 
विज्ञापन
1 of 5
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 22 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर जारी की गई। 'कल्कि 2898 एडी' के बहुप्रतीक्षित डिजिटल डेब्यू को ओटीटी दर्शकों ने शानदार समीक्षा दी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी के अलावा भी कई अभिनेताओं ने अहम भूमिका निभाई है। 'कल्कि 2898 एडी' एक बार फिर से सुर्खियों में है। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा चुका है और प्रशंसकों को यह फिल्म बेहद पसंद भी आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म को दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। अगर आप किसी कारण से थियेटर्स में इसे नहीं देख पाए हैं, तो अब इसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं। बता दें यह फिल्म ओटीटी पर 22 अगस्त को ही जारी की जा चुकी है। 'कल्कि 2898 एडी' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ जैसी कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। जबकि फिल्म का हिंदी वर्जन उसी दिन नेटफ्लिक्स पर जारी किया गया था। बता दें नेटफ्लिक्स पर अपने पहले वीकेंड में 'कल्कि 2898 एडी' का हिंदी वर्जन रिलीज किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने दस गैर-अंग्रेजी फिल्मों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। 'कल्कि 2898 एडी' की यह उपलब्धि 19-25 अगस्त, 2024 की है।

4 of 5
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
'कल्कि 2898 एडी' को सिनेमाघरों में भी रिलीज के बाद प्रशंसकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अब जब फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ओटीटी पर रिलीज हुई है तो इसे ओटीटी पर अभीतक 4.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। प्रशंसक इस हफ्ते फिल्म को टॉप पर देखने की उम्मीद कर रहे हैं। यानी थियेटर रिलीज के लगभग दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज हुई 'कल्कि 2898 एडी' को अब आप ओटीटी पर आसानी से घर बैठे देख सकते हैं। अगर आपने अभी तक नहीं देखी है 'कल्कि 2898 एडी', तो डेट जरूर देख लें, कहीं ओटीटी से गायब ना हो जाए फिल्म।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस पौराणिक-विज्ञान 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पटानी, राजेंद्र प्रसाद, शोभना और बाकी कई सितारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा बड़े पैमाने पर निर्मित इस फिल्म का साउंडट्रैक संतोष नारायणन द्वारा रचित है। इस फिल्म का सीक्वल 'कल्कि 2' भी आएगा। अब प्रशंसक इसके सीक्वल के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Virat Kohli Anushka Sharma: क्या वाकई में वामिका-अकाय के साथ लंदन शिफ्ट हो गए हैं विराट-अनुष्का, शॉपिंग वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें