फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Justin Bieber: पिता बनने के सवाल पर जस्टिन ने छह साल पहले दिया था जवाब, हैली का शरीर है, फैसला भी उन्हीं का

Sat, 24 Aug 2024 03:30 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर पॉप गायक जस्टिन बीबर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी हैली बीबर ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी एक तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। इस खास मौके पर जस्टिन बीबर से जुड़े उस पुराने किस्से को याद करना दिलचस्प होगा, जिसमें उन्होंने बच्चे पैदा करने के मामले पर बात की थी।
 
विज्ञापन
1 of 5
जस्टिन बीबर और हैली बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम @justinbieber
मशहूर पॉप गायक जस्टिन बीबर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी हैली बीबर ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी एक तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। इस खास मौके पर जस्टिन बीबर से जुड़े उस पुराने किस्से को याद करना दिलचस्प होगा, जिसमें उन्होंने बच्चे पैदा करने के मामले पर बात की थी।
विज्ञापन

2 of 5
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम @justinbieber
बात 2018 की है। जस्टिन बीबर 'द एलेन डीजेनरेस शो' नजर आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि वो उतने बच्चे पैदा करेंगे, जितना उनकी पत्नी हैली करना चाहेंगी। उनका कहा था कि वो इस फैसले को उन्हीं पर छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा था कि आखिर शरीर भी हैली का ही है।
विज्ञापन

3 of 5
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम @justinbieber
जस्टिन ने उसी शो में कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि हैली बतौर महिला फिलहाल कुछ चीजों को हासिल करना चाहती हैं और लगता है वो बच्चे पैदा करने के लिए तैयार नहीं हैं। बता दें कि जस्टिन बीबपर और हैली ने सितंबर 2018 में शादी की थी। बीबर ने इसी साल मई महीने में बताया था कि वो और हैली माता-पिता बनने वाले हैं।

Bollywood News: वरिष्ठ फोटोग्राफर Pradeep Bandekar की प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारों ने दी श्रद्धांजलि

4 of 5
जस्टिन और हैली का बेटा - फोटो : इंस्टाग्राम @justinbieber
जस्टिन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने नन्हें-मुन्ने की जो फोटो साझा की है, उसमें उसका छोटा सा पैर दिखाई दे रहा है। इस प्यारी सी तस्वीर को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते हुए जस्टिन ने बच्चे का नाम भी बताया। उन्होंने बेटे का घर में स्वागत करते हुए बताया कि बच्चे का नाम जैक ब्लूज बीबर है।

IC 814: विमान इतने नीचे उड़ रहा था कि मैं होर्डिंग पढ़ सकता था, पायलट देवी शरण की सिहरा देने वाली दास्तां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जस्टिन बीबर-हैली बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम @justinbieber
जैक ब्लूज बीबर के जन्म के बाद जस्टिन और हैली के फैंस की ओर से बधाईयों का तांता लग गया है। वे खुश नजर आ रहे हैं और बच्चे पर अपने-अपने ढंग से प्यार बरसा रहे हैं। ग्रैमी पुरस्कार विजेता जस्टिन बीबर को इस साल जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाद समारोह में भी परफॉर्म करते हुए देखा गया था।

Sharvari Wagh: इस दिन से शुरू होगा 'अल्फा' का दूसरा शेड्यूल, कश्मीर में शूटिंग को लेकर उत्साहित हैं शरवरी वाघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें