महाराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आप आमिर खान के बेटे हैं, चाहते तो पहली फिल्म के लिए कोई भी आसान कहानी चुन सकते थे, फिर ‘महाराज’ ही क्यों?
मुझे इस बात में वाकई बहुत गर्व महसूस होता है कि जब निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा और निर्माता आदित्य चोपड़ा ने एक सच्ची कहानी पर फिल्म ‘महाराज’ बनाने का फैसला किया तो इसके किरदार करसन दास के लिए उन्हें मैं उपयुक्त लगा। इस फिल्म का प्रस्ताव मेरे पास आया और मैं इस बात पर गर्व महसूस करता हूं कि अपनी पहली ही फिल्म में मुझे ये किरदार करने को मिला और इसे करके मैं दर्शकों की अपेक्षाओं पर भी खरा उतर सका।