फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kubera: पैन इंडिया फिल्म 'कुबेर' से जिम सर्भ का लुक आया सामने, यह भूमिका अदा करेंगे एक्टर

Wed, 28 Aug 2024 04:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता जिम सर्भ फिल्म 'कुबेर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में  वे बिजनेसमैन की भूमिका में हैं। फिल्म से एक्टर का पोस्टर आज हुआ है।
विज्ञापन
जिम सर्भ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम सर्भ की अगली फिल्म 'कुबेर' है। यह पैन इंडिया फिल्म है, जिसे नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्माता शेखर कम्मुला बना रहे हैं। इसमें जिम सर्भ एक बिजनेसमैन की भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। फिल्म से एक्टर का लुक सामने आ चुका है। इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी धांसू है। इसमें नागार्जुन, धनुष, रश्मिका मंदाना जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

Bollywood Flop Movies 2024: इस साल कई बॉलीवुड फिल्में हुईं फ्लॉप, जिनमें तीन हैं अक्षय कुमार के नाम

बिजनेसमैन की भूमिका में आएंगे नजर
फिल्म से जिम सर्भ का लुक उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज हुआ। कल मंगलवार को अभिनेता का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर फैंस को तोहफा मिला। सामने आई तस्वीर में जिम सर्भ कैश के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। वे महत्वाकांक्षी बिजनेसमैन की तरह नजर आ रहे हैं। फिल्म में वे ऐसे बिजनेसमैन की भूमिका में हैं, जो अपने पिता के व्यवसाय को आगे बढ़ाता है।
विज्ञापन


साउंडट्रैक तैयार करेंगे ये संगीत निर्देशक
जिम ऐसे बिजनेसमैन के रोल में हैं, जो अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए राह में आने वाली हर चीज को हटाने में वह किसी भी हद तक जा सकता है। इस फिल्म को तमिल और तेलुगु दोनों में भाषाओं में व्यापक स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का साउंडट्रैक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद  तैयार करेंगे। 
विज्ञापन

Call Me Bae: गायकी के बाद अब अभिनय के मैदान में उतरने को तैयार लिसा मिश्रा, 'कॉल मी बे' को बताया 'बड़ा सपना'

यूजर्स से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
शानदार कहानी, धांसू स्टारकास्ट और नेशनल पुरस्करा विजेता निर्देशक, कुल मिलाकर 'कुबेर' शानदार फिल्म होने वाली है। दर्शकों के बीच इसका उत्साह बन गया है। पोस्टर पर भी यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सकारात्मक कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें