फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jigra Box Office Collection Day 10: दूसरे रविवार को भी 'जिगरा' की कम नहीं हुईं मुश्किलें, महज इतनी रही कमाई

Sun, 20 Oct 2024 10:50 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट की हालिया रिलीज ‘जिगरा’ सिनेमाघरों में काफी संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म काफी विवादों में भी रही। कई मौकों पर फिल्म को विवादों से फायदा हो जाता है, लेकिन इस फिल्म को शुरू से ही दर्शकों का प्यार नहीं मिला है। फिल्म निर्माता और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार ने फिल्म की कहानी को उनकी फिल्म सावी से चुराने का आरोप लगााया था। फिल्म दशहरा पर रिलीज होने के बाद भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ओपनिंग डे पर इसने महज चार करोड़ 55 लाख का कलेक्शन किया, जो आलिया भट्ट की फिल्मों के साथ अमूमन नहीं होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
'जिगरा' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फेस्टिव वीकेंड पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म का इतना बुरा प्रदर्शन सभी के लिए काफी हैरानी भरा था। हालांकि, दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ा सुधार देखा गया। फिल्म ने दूसरे दिन छह करोड़ 55 लाख रुपये का कारोबार किया। लेकिन फिर तीसरे दिन फिर से इसका कलेक्शन गिर कर 5.5 करोड़ रुपये हो गया। पहले तीन दिनों में आलिया की फिल्मों की ये सबसे कम कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई। पहले तीन दिनों में सबसे कम कमाई करने वाली आलिया की फिल्म हाइवे है, जिसने महज 13.97 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
फिल्म के प्रदर्शन में चौथे दिन भी कोई सुधार नहीं आया। चौथे दिन फिल्म की कमाई में 70 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज एक करोड़ 65 लाख की कमाए।  वहीं, पांचवें दिन के कलेक्शन की बात की जाए,तो इसने 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की बॉक्स ऑफिस असफलता को लेकर भी आलिया और  फिल्म निर्देशक वसन बाला को भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। ट्रोलिंग से नाराज हो कर वसन बाला ने अपना एक्स अकाउंट डिएक्टिवेट ही कर दिया है। 
Kriti- Pulkit: कृति खरबंदा ने शादी के बाद मनाया पहला करवा चौथ, चांद का दीदार कर पुलकित के साथ दिए रोमांटिक पोज

4 of 5
फिल्म 'जिगरा' - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
 फिल्म ने सातवें दिन एक करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया। इसी के साथ एक सप्ताह में फिल्म ने कुल 22.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही पहले सप्ताह में सबसे कम कमाई करने वाली ये आलिया की दूसरी फिल्म बन गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया की 'हाईवे' ने पहले सप्ताह में 22.39 करोड़ रुपये कमाए थे।  फिल्म ने आठवें दिन 1 करोड 15 लाख रुपये कमाए, जबिक नौवें दिन फिल्म ने  एक करोड़ सात लाख रुपये का कारोबार किया । 
Indira Tiwari: श्रीलंका की इस फिल्म में इंदिरा को मिला बड़ा मौका, कान फिल्म फेस्टिवल जाएगी विमुक्ति की फिल्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिगरा से आलिया भट्ट का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
अब इस फिल्म के दसवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दसवें दिन यानी अपने दूसरे रविवार पर अनुमानित 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। इससे फिल्म की कुल कमाई 27.30 करोड़ रुपये की हो गई है। 'जिगरा' आलिया की पिछली पांच फिल्मों में, रिलीज के दसवें दिन पर सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म है। आलिया की पिछली पांच फिल्मों में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने दसवें दिन 13.5 करोड़ रुपये, 'ब्रह्मास्त्र' ने 16.05 करोड़ , 'आरआरआर' ने 52.8 करोड़ और 'गंगूबाई काठियावाडी' ने 10.08 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
Salman Khan-Lawrence Bishnoi: सोमी अली ने कबूला- सलमान नहीं जानते थे कि बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें