रिद्धिमा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial
रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया पर जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह केक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उनके इस तस्वीर पर कई मशहूर हस्तियों ने प्रतिक्रिया दे कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस क्रम में आलिया भट्ट ने भी उनके इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, खूबसूरत महिला।" इस कमेंट में उन्होंने किस करने वाली इमोजी का भी उपयोग किया है। उन्हें आलिया भट्ट के अलावा, मनीष मल्होत्रा, नीलम कोठारी, आयशा श्रॉफ आदि कई अन्य इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।