प्रणाली ने हर्षद संग शादी की अफवाह पर दिया ये जवाब टीवी अभिनेत्री प्रणाली राठौड़ ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अपने रिलेशनशिप को लेकर बातचीत की प्रणाली राठौड़ से टाइम्स ऑफ इंडिया के साक्षात्कार के दौरान पूछा गया कि क्या वो हर्षद चोपड़ा से शादी करने जा रही हैं जवाब में प्रणाली ने कहा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेरी और हर्षद की केमिस्ट्री को देखकर लोगों का लगा कि हमें असल जिंदगी में साथ आ जाना चाहिए उन्होंने कहा कि हम दोनों रिलेशनशिप में नहीं हैं और ना शादी करने वाले हैं, हमारी बस एक-दूसरे से अच्छी दोस्ती है प्रणाली ने शादी की बातों को अफवाह करार दिया बता दें प्रणाली के नए शो का नाम दुर्गा है, जिसका वो जमकर प्रचार कर रही हैं d