फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Thakare: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए शिव ठाकरे, बोले- जिंदगी आपको सब कुछ सिखा देती है

Sun, 24 Mar 2024 01:29 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिव ठाकरे - फोटो : इंस्टाग्राम
आज अभिनेता शिव ठाकरे टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर नामों में से एक नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी 'बिग बॉस' से की थी। वे उस शो के विजेता भी बनें, लेकिन उनके लिए इंडस्ट्री में पहचान बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे अपने शुरूआती दिनों को याद कर भावुक होते दिखाई दिए। 

Ram Charan: राम चरण के जन्मदिन पर फैंस को मिलने वाले हैं तीन बड़े सरप्राइज, सुकुमार के साथ भी पक रहा कुछ खास
 
विज्ञापन

2 of 5
शिव ठाकरे - फोटो : इंस्टाग्राम
अमरावती के रहने वाले शिव ठाकरे के लिए इंडस्ट्री में खुद को साबित करना आसान नहीं था। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए शिव कहते हैं, 'देखिए यहां लोग हर कदम पर आपको पीछे खींचते दिखाई देंगे। वे नहीं चाहते हैं कि आप आगे बढ़ें और अपना नाम कमाएं।'
विज्ञापन

3 of 5
शिव ठाकरे - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में शिव ने 'बिग बॉस' मराठी से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए कहते हैं, 'कहने के लिए लिए 'बिग बॉस' मराठी के विजेता को 25 लाख रुपये का पुरस्कार मिलता है, लेकिन हकीकत उससे काफी अलग है। टैक्स कटने के बाद मुझे सिर्फ 11 लाख रूपये मिले थे। यहां तक की शो में शामिल होने के लिए मैंने अपने पैसों से मां-बाबा की हवाई जहाज की टिकटें बुक करवाई थीं।'
 

4 of 5
शिव ठाकरे - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस 16' के बाद शिव ठाकरे की जिंदगी काफी बदल गई है। शिव बताते हैं, 'जब मुझे 'बिग बॉस 16' से कॉल आया तब मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मुझे इतने सारे रुपये मिल रहे हैं। मैं आपको बता नहीं सकता हूं कि कितना खुश हुआ था उस ऑफर को सुनकर।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिव ठाकरे - फोटो : इंस्टाग्राम
शिव ठाकरे बड़ी बेबाकी से कास्टिंग काउच के बारे में भी बातें करते दिखाई दिए। शिव कहते हैं, 'इंडस्ट्री में क्या महिला क्या पुरुष कास्टिंग काऊच के शिकार दोनों ही होते हैं। मैं खुद इसका शिकार होते-होते बचा हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें