फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: इस वजह से सोशल मीडिया की इस्तेमाल नहीं करती हैं जया बच्चन, नव्या के पॉडकास्ट में किया खुलासा

Thu, 07 Mar 2024 08:46 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार



 
विज्ञापन
1 of 5
जया बच्चन-व्हाट द हेल नव्या 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन अक्सर अपने बयानों और प्रतिक्रियाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हालांकि, जया बच्चन सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती हैं। इसके बावजूद उनके बयान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। फिलहाल जया बच्चन अपने नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या सीजन 2' में नजर आ रही हैं। हाल ही में शो के नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया, जिसमें जया बच्चन ने सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह का खुलासा किया।
विज्ञापन

2 of 5
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि जया बच्चन परिवार की एक मात्र सदस्य हैं, जो सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। 'व्हाट द हेल नव्या सीजन 2' में इस पर बात करते हुए जया बच्चन कहा, 'दुनिया पहले से ही हमारे परिवार के बारे में काफी कुछ जानती है। इसे हमें इंस्टाग्राम पर शेयर करने की जरूरत नहीं है'।
विज्ञापन

3 of 5
नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, जया बच्चन - फोटो : social media
जया बच्चन प्रोमो में टेक्नोलॉजी के बारे में भी बात करते नजर आ रही हैं। प्रोमो में जया कह रही हैं, 'जब मैं छोटी थी तो हमें कॉल बुक करना पड़ता था। तब दो प्रकार की कॉल होती थीं, एक सामान्य और दूसरा इमरजेंसी कॉल। यदि आप अपने बॉयफ्रेंड से बात करनी होती थी तो लोग इमरजेंसी कॉल करते थे। 
 

Anupam Kher: जब महेश भट्ट को अनुपम खेर ने दिया था श्राप, करियर की पहली फिल्म के लिए करना पड़ा था काफी संघर्ष

4 of 5
'व्हाट द हेल नव्या सीजन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
'व्हाट द हेल नव्या सीजन 2' में जया बच्चन के साथ उनकी बेटी श्वेता भी नजर आ रही हैं। प्रोमों में श्वेता कहती हैं, 'काश जब हम बड़े हो रहे थे तब हमारे पास इंटरनेट होता, इससे हमारा होमवर्क और बहुत सारी चीजें आसानी से हो जाती'।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने मंच से की गुजराती में बात, लोगों को पसंद आया किंग खान का अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जया बच्चन - फोटो : social media
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से जया बच्चन कुछ चुनिंदा फिल्में ही कर रही हैं। वे आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आईं थीं। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म में जया बच्चन के किरदार को काफी सराहा गया था। वे धनलक्ष्मी रंधावा का रोल में नजर आईं थीं। 
Box Office Collection Report: आर्टिकल 370 का शानदार सफर जारी, कमाई के लिए तरस रही लापता लेडीज और क्रैक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें