जावेद अख्तर
- फोटो : एक्स
जावेद अख्तर अपनी नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'एंग्री यंग मेन' के प्रचार में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने कहा, "इन लड़कियों को देखिए, माधुरी और श्रीदेवी । वे मीना कुमारी, नरगिस और मधुबाला से कम प्रतिभाशाली नहीं थीं। माफ कीजिए। वे इन महान अभिनेत्रियों जितनी ही प्रतिभाशाली थीं। लेकिन क्या उन्हें अपने पूरे करियर में अच्छी भूमिका मिली? लार्जर दैन लाइफ मीना कुमारी के पास साहिब बीबी और गुलाम (1962) और पाकीजा (1972) थीं। नरगिस के पास मदर इंडिया (1957) थी। नूतन के पास बंदिनी (1963) और सुजाता (1959) थी।"