फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी ने किया बोनी कपूर के बारे में दिलचस्प खुलासा, बोलीं- पापा हमें को शादी से पहले...

Fri, 03 May 2024 06:12 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर को एयर बीएनबी पर उपलब्ध करवाया है। जहां श्रीदेवी के फैंस एक रात रह सकते हैं। वहीं एक कार्यक्रम के दौरान जान्हवी कपूर अपनी बचपन की यादों को फैंस के संग साझा करती नजर आईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली बेटी हैं। पिछले दिनों अपने बचपन के बारे में बातें करते हुए जान्हवी कहती हैं, 'जब हम छोटे थे तब पापा हम लोगों को अक्सर छुट्टियों पर लेकर जाते थे। पापा हमें पूरी दुनिया दिखा देना चाहते थे'। 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'पापा हमें पूरी दुनिया क्यों दिखाना चाहते थे इसके पीछे भी एक दिलचस्प किस्सा है। पापा का मानना था कि वे हमें पूरी दुनिया दिखा देंगे ताकि शादी के बाद मैं और खुशी अपने पार्टनर को यह बता सके कि हम सब घूम चुके हैं'। 

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर आगे बताती हैं, 'पापा के ट्रिप्स बहुत ही हैक्टिक होते थे, इससे मां बहुत परेशान हो जाती थीं, लेकिन बाद में हम इन ट्रिप्स पर काफी मजा करने लगे थे'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर को अपने मां और पापा के साथ इन ट्रिप्स पर जाकर काफी आनंद आता था। जान्हवी कहती हैं, 'हम जब भी छुट्टियों पर जाते थे हमारे साथ अक्सर स्टाफ होते थे जो हमें घर का खाना बना कर देते थे। पापा को आम और यहां की मिर्ची काफी पसंद है तो वे ट्रिप्स पर इन्हें अपने साथ लेकर जाते थे। हमें ट्रिप्स पर थेपला और पराठा खाने को मिलते थे'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें