इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर भारतीय फिल्म ‘हनुमान’ की चर्चाएं जब से हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली से निकलकर हॉलीवुड के स्टूडियोज तक फैली हैं, इसके निर्देशक प्रशांत वर्मा का नाम सीधे चोटी के निर्देशकों में शुमार हो चुका है। प्रशांत की अपनी सिनेमाई दुनिया जिसे वह ‘प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स’ का नाम देते हैं, की इन दिनों तीन फिल्में एक साथ निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं, लेकिन फिल्म ‘हनुमान’ की सीक्वल में भगवान हनुमान का किरदार किस सुपरसितारे को मिलेगा, इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक दिन रात तरह तरह की थ्योरीज बना रहे हैं।