फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: क्या अनन्या का नया प्यार है अनंत-राधिका की शादी में आया ये विदेशी मेहमान? छानबीन में लगे यूजर्स

Sat, 13 Jul 2024 07:04 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

12 जुलाई को हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। इस भव्य शादी में देश-दुनिया से कई मेहमान शामिल हुए। शादी में आए मेहमानों की फोटो से इंटरनेट भरा पड़ा है। इसी बीच अभिनेत्री अनन्या पांडे की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो अब सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है और सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों की छानबीन में लग गए हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : reddit @r/BollyBlindsNGossip/PTI
12 जुलाई को हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। इस भव्य शादी में देश-दुनिया से कई मेहमान शामिल हुए। शादी में आए मेहमानों की फोटो से इंटरनेट भरा पड़ा है। इसी बीच अभिनेत्री अनन्या पांडे की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो अब सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है और सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों की छानबीन में लग गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अनन्या पांडे की कुछ फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनके साथ एक विदेशी मेहमान नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में इस विदेशी मेहमान को अनन्या पांडे को काफी करीब पकड़े हुए देखा गया, जिसके बाद अनन्या के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
पिछले दिनों खबर आई थी कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का इस साल मार्च में ब्रेकअप हो गया था और अब अनन्या की इन नई तस्वीरों को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें अपना नया प्यार मिल गया है। दोनों को साथ में खास पल बिताते हुए देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : reddit @No_Action5713/इंस्टाग्राम @ananyapanday
विदेशी मेहमान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि यह वंटारा कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी वॉकर ब्लैंको है। दिलचस्प बात यह है कि अनन्या पांडे वॉकर को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करती है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि अनन्या पांडे के साथ दिखने वाला शख्स वॉकर ही है।

Shankar: '2.0' से लेकर 'शिवाजी-द बॉस' तक, जानें कैसा रहा इंडियन 2 के निर्देशक की पिछली पांच फिल्मों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : PTI
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अनन्या पांडे ने चमकीले पीले रंग का लहंगा पहना था। इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपनी ड्रेस के पीछे 'अनंत की ब्रिगेड' भी लिखवाया हुआ था। अनन्या के इस लुक की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई।

Anant Radhika Wedding: सगाई से सात फेरों तक सात महीने चली अनंत-राधिका की शादी, तस्वीरों में देखें झलकियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें