फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 14 Winner: कानपुर के वैभव गुप्ता के सिर सजा 'इंडियन आइडल 14' का ताज, ट्रॉफी के साथ मिले ये ईनाम

Mon, 04 Mar 2024 08:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनू निगम इस ग्रैंड फिनाले के विशेष जज रहे। उन्होंने विजेता के रूप में कानपुर के वैभव गुप्ता के नाम का एलान किया।
विज्ञापन
वैभव गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार रात लोकप्रिय टीवी शो ‘इंडियन आइडल 14’ का ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें विजेता का ताज कानुपर के वैभव गुप्ता के सिर सजा है। कानपुर के वैभव गुप्ता को इंडियन आइडल 14 की चमचमाती ट्रॉफी मिली है। इसके साथ उन्हें 25 लाख रुपये का चेक और एक ‘हॉट एंड टेकी’ ब्रेजा कार ईनाम में दी गई है। आद्या मिश्रा, अनन्या पाल, पीयूष पंवार, सुभादीप दास, अंजना पद्मनाभन के साथ वैभव भी टॉप पांच प्रतियोगियों शामिल थे और वह शो के विजेता बनकर उभरे हैं।

विज्ञापन

Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के फंक्शन में दिखा सितारों का जलवा, खास तस्वीरों ने बटोरीं सुर्खियां

ये बने उप विजेता
शो में शुभदीप और पीयूष को प्रथम और द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया। उन्हें ट्रॉफी के साथ पांच लाख रुपये का चेक दिया गया है। वहीं, अनन्या इस शो की तीसरी रनर-अप रहीं। उन्हें ट्रॉफी के अलावा तीन लाख रुपये का ईनाम मिला।
विज्ञापन


सोनू निगम बने विशेष जज
सोनू निगम इस ग्रैंड फिनाले के विशेष जज रहे। उनके अलावा रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ के आगामी सीजन में ‘सुपर जज’ के रूप में नजर आने वाली नेहा कक्कड़ भी फिनाले एपिसोड में शामिल हुईं। ‘प्यारेलाल सिम्फनी’ चैलेंज के लिए वैभव ने 1991 के एक्शन क्राइम ड्रामा ‘हम’ से ‘जुम्मा चुम्मा’ गाया, जिसमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, गोविंदा, किमी काटकर और अनुपम खेर ने अभिनय किया था। फिनाले के लिए वैभव ने आखिरी गाना सोनू निगम के साथ ‘जोरू का गुलाम’ गीत गाया।
विज्ञापन

Bastar The Naxal Story Trailer: रायपुर में रिलीज होगा सुदीप्तो की ‘बस्तर’ का ट्रेलर, नए पोस्टर ने बनाया माहौल

सलमान-रणवीर के लिए गाने की जताई ख्वाहिश
विनर का एलान सोनू निगम ने किया। शो जीतने के बाद वैभव ने मीडिया से बातें करते हुए कहा, 'मैं बेहद खुश हूं और खुशी की इस भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं अब फिल्मों के लिए गाना चाहता हूं। सलमान और रणवीर मेरे पसंदीदा कलाकार है। मेरा सपना है कि मैं उनके लिए प्लेबैक सिंगिंग करूं'।
Anant Radhika Pre Wedding: 'या देवी सर्वभूतेषु' पर नीता अंबानी का शानदार डांस, फंक्शन में सितारों ने लगाए चार चांद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें