फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं सिनी शेट्टी, टॉप 20 में बनाई जगह

Sun, 03 Mar 2024 05:07 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रतियोगिता में सिनी को एशिया और ओशिनिया से सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर ड्रेस का विजेता भी घोषित किया गया। उन्होंने इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 
विज्ञापन
सिनी शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी इन दिनों 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को गौरवान्वित बढ़ा रही हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का फाइनल मुंबई में 9 मार्च को आयोजित होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए 117 देशों की कंटेस्टेंट भारत पहुंच चुकी हैं। नई दिल्ली में फरवरी से प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है। करीब 28 साल बाद भारत इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। बीते दिन शनिवार को भारतीय प्रतियोगी सिनी शेट्टी मुंबई में प्रतियोगिता के दौरान रैंप पर चलीं। 

विज्ञापन

सिनी शेट्टी ने साझा की तस्वीरें

71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए सिनी शेट्टी काले रंग की पोशाक में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। प्रतियोगिता में सिनी को एशिया और ओशिनिया से सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर ड्रेस का विजेता भी घोषित किया गया। उन्होंने इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। सिनी शेट्टी इन तस्वीरों में रोहित गांधी और राहुल खन्ना की ब्लू नेवी क्रिस्टल गाउन में दिखाई दीं। हर कोई उनके पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है। 

Article 370: आर्टिकल 370 पर लगे प्रोपेगेंडा के आरोपों पर निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

विज्ञापन

प्रतियोगिता को लेकर क्या बोलीं सिनी

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मानुषी छिल्लर, रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, युक्ता मुखी और डायना हेडन भारत का नाम रौशन कर चुकी हैं। सिनी ने  इनसे मार्गदर्शन लेने को लेकर कहा, 'अभी तक किसी से बात नहीं कर पाई हूं, लेकिन उनके सफर से परिचित हूं। वह केवल मेरे लिए ब्लकि, नहीं पूरी दुनियाभर के लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। हर किसी ने अपने पीछे खूबसूरत विरासत छोड़ी हैं। मैं इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर बहुत ही सम्मानित महसूस कर रही हूं।'

विज्ञापन



यहां देखें कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का ग्रैंड फिनाले जल्द ही होने वाला है। यह प्रतियोगिता 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाली है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोनी लिव पर IST शाम 7:30 बजे से किया जाएगा। 

Crew: फिल्म 'क्रू' के पहले गाने 'नैना' का दूसरा टीजर जारी, कृति सेनन के बाद तब्बू ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें