फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian 3: 'इंडियन 2' की रिलीज के साथ सामने आई 'इंडियन 3' के ट्रेलर के बार में जानकारी, शंकर का दिलचस्प खुलासा

Fri, 12 Jul 2024 10:51 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'इंडियन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो आखिरकार आज खत्म हो चुका है। आज फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही। शंकर शनमुगम के निर्देशन में बनी फिल्म में प्रशंसक सेनापति के रूप में कमल हासन को बड़े पर्दे पर वापस देख रहे हैं। 'इंडियन 2' के साथ ही 'इंडियन 3' की चर्चा भी तेजी से हो रही थी। वहीं इस बीच फिल्म के निर्देशक ने 'इंडियन 3' को लेकर दिलचस्प जानकारी साझा की है, जो इसके ट्रेलर से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
सभी क्षेत्रों में 'इंडियन 2' की बुकिंग अच्छी-खासी है और पिछले कुछ घंटों में एडवांस में अच्छी उछाल देखने को मिली है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके लिए कई प्रचार इवेंट्स किए गए थे और आज आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है। फिल्म की रिलीज से पहले ही यह जानकारी सामने आ गई थी की 'इंडियन 3' का ट्रेलर 'इंडियन 2' फिल्म के अंत में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
अब शंकर ने ट्रेलर के बारे में कुछ अन्य दिलचस्प जानकारी साझा की है। शंकर ने बताया कि मार्वल मूवीज की तरह ही इंडियन 3 का ट्रेलर आखिर में दिखाया जाएगा। रोलिंग टाइटल्स के तीस सेकंड बाद ट्रेलर चलाया जाएगा। आप इसे एक झलक भी कह सकते हैं। यह करीब ढाई मिनट लंबा है। ट्रेलर पूरा होने के बाद बैलेंस रोलिंग टाइटल्स जारी रहेंगे।

4 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
रिपोर्ट्स के अनुसार, देश भर के वितरकों और प्रदर्शकों को सलाह दी गए है कि वे तब तक लाइट न जलाएं, जब तक कि एंड क्रेडिट के रूप में इंडियन 3 का ट्रेलर न चला दिया जाए। इससे दर्शकों का ध्यान 'इंडियन 3' के लिए भी आकर्षित होगा। दरअसल, इससे पहले कमल हासन यह बात साफ कर चुके हैं कि 'इंडियन 3' की शूटिंग 'इंडियन 2' के साथ साथ ही चल रही थी और फिल्म का तीसरा भाग इसके दूसरे भाग से ज्यादा रोमांचक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
निर्देशक शंकर की 'इंडियन 2' साल 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है। वहीं बात करें फिल्म के कलाकार के बारे में तो इसमें कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और रेड जाइंट मूवीज ने मिलकर किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने धुनें बनाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें