बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए दुनिया भर की हस्तियां भारत पहुंच रही हैं। इस शादी में जानी-मानी सिलेब्रिटी किम कार्दशियन अपनी बहन क्लो कार्दशियन के साथ मुंबई पहुंच चुकी हैं। भारत पहुंचने पर किम ने उनके भव्य स्वागत को लेकर सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया है।
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए दुनिया भर की हस्तियां भारत पहुंच रही हैं। इस शादी में जानी-मानी सिलेब्रिटी किम कार्दशियन अपनी बहन क्लो कार्दशियन के साथ मुंबई पहुंच चुकी हैं। भारत पहुंचने पर किम ने उनके भव्य स्वागत को लेकर सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया है।
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। शादी से पहले होने वाली रस्में जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी से जुड़ी हर जानकारी पर देशभर के लोग नजर बनाए हुए हैं। यह जानने के लिए भी लोग बेसब्र हैं कि आखिर अंबानी की शादी का न्योता हॉलीवुड की किन हस्तियों को दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किम कार्दशियन और क्लो कार्दशियन भी अंबानी परिवार की शादी में शामिल होने के लिए ही भारत आईं हैं। दोनों बहनों को खासतौर से शादी का निमंत्रण दिया गया था। अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में जहां रिहाना और जस्टिन बीबर जैसे सितारों ने धूम मचाई, वहीं अब दुनियाभर में मशहूर कार्दशियन बहनें इस शादी में अपना जलवा बिखेरती दिखेंगी।
विज्ञापन
3 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kimkardashian
किम कार्दशियन और क्लो आज शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा में होने वाली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं, जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें कि दोनों कार्दशियन बहनें बीती रात मुंबई पहुंच चुकी हैं। किम ने अपनी कार के चारों ओर मौजूद पपराजी को करीब से देखा और लिखा, "हाय (भारत)।" इसके बाद उन्होंने एक वीडियो भी अपने अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें उनका और क्लो का भारतीय शैली में स्वागत किया गया। मुंबई के ताज महल होटल के स्टाफ ने किम का स्वागत माला पहनाकर किया और उनके माथे पर टीका लगाया। होटल से एक फैन के साथ किम और क्लो की एक तस्वीर भी वायरल हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत अंबानी की शुक्रवार को मुंबई में होने वाली शादी में किम और क्लो कार्दशियन के अलावा मुक्केबाज माइक टायसन, जॉन सीना, जीन-क्लाउड वैन डेम और दुनिया भर के दिग्गज बिजनेसमैन के शामिल होने की उम्मीद है। करीब चार महीने से चल रहे इस शादी की प्री-वेडिंग पर अब तक दुनिया के बड़े-बड़े सिलेब्रिटीज अब तक शामिल हो चुके हैं। अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में अब तक जस्टिन बीबर , रिहाना, बैकस्ट्रीट बॉयज, केटी पेरी और एंड्रिया बोसेली जैसे वर्ल्ड क्लास कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी है। प्रशंसक अब किम के प्रशंसक उनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में 12 जुलाई को शुभ विवाह के साथ शुरू होंगी। ड्रेस कोड भारतीय पारंपरिक है। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का दिन होगा। 14 जुलाई को मंगल उत्सव होगा और ड्रेस कोड भारतीय ठाठ है। ये सभी समारोह बीकेसी में आयोजित किए जाएंगे।