इंडियन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
14 अप्रैल को कमल हासन अभिनीत 'इंडियन 2' के निर्माताओं ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर आगामी फिल्म से दमदार पोस्टर साझा किए। निर्माताओं ने लिखा, 'सेनापति इंडियन-2 में जीरो टॉलरेंस के साथ पुनर्जीवित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जून 2024 से सिनेमाघरों में महाकाव्य सीक्वल के लिए तैयार रहें। जहां भी अन्याय होता है, इसे रेड अलर्ट मानें। इंडियन 2।'