फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajal Aggarwal: 'इंडियन 2' की रिलीज से पहले काजल अग्रवाल ने लिया आलीशान घर, नोट साझा कर बताया परिवार का महत्व

Sun, 29 Oct 2023 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। हालांकि, काजल ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना ली है। इन सब के बावजूद अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने नए घर में गृह प्रवेश पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं और एक अपने फैंस के साथ एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, 'इंडियन 2' अभिनेत्री काजल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए घर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री अपने परिवार संग बेहद खुश भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए काजल ने लिखा, 'जब मैं इसे आपके साथ साझा कर रही हूं तो अपनी बहुत सारी भावनाएं भी साझा कर रही हूं। इस सप्ताह की शुरुआत में हमारे पवित्र निवास के लिए हमने गृह प्रवेश पूजा की है। यह प्यार का एक श्रम जो अब हमारा घर है।'

विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'बहुत धन्य महसूस कर रही हूं और इस लिखते हुए मेरा दिल खुशी से भर उठा है। हर किसी के लिए एक घर बनवाना उसकी जिंदगी का बहुत बड़ा सपना होता है और मैं आज इस सपने को हकीकत में बदलते हुए देख रही हूं। आज शायद मेरी खुशी का ठिकाना भी नहीं हैं।'

Bobby Deol: 'राणा नायडू' का हिस्सा बनना चाहते थे बॉबी देओल, अब सीरीज देखने के बाद दुखी हो गए एक्टर

4 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : social media
बता दें कि तस्वीरों में काजल अग्रवाल बेबी पिंक कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे और पीले प्लाजो के साथ पेयर किया है। लिटिल नील ने अपनी मां के साथ मैचिंग बेबी पिंक कुर्ता और पायजामा पहना है। वहीं, दूसरी ओर गौतम किचलू ने कार्यक्रम के लिए पीला कुर्ता, सफेद पायजामा और लाल शॉल कैरी किया है।

MAMI 2023: मणिरत्नम ने मामी में की आगामी प्रोजेक्ट पर बात, कमल हासन की तारीफ में पढ़े कसीदे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram
 वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार तमिल में हॉरर कॉमेडी 'करुंगापियम' में देखा गया था, जो मई 2023 में रिलीज हुई थी। काजल अग्रवाल ने हाल ही में भगवंत केसरी के साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी वापसी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें