फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameen Sayani Passed Away: अमीन सयानी के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री, बॉलीवुड सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

Wed, 21 Feb 2024 01:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमीन सयानी के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
अमीन सयानी - फोटो : सोशल मीडिया
जाने माने रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी का निधन हो गया है। बीते दिन मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा है। उन्हें रेडियो सीलोन और बिनाका गीतमाला के प्रस्तोता के तौर पर जाना जाता था। रेडियो की दुनिया को जानने वाले अमीन सयानी की आवाज को बखूबी पहचानते हैं। अमीन सयानी के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर लिखा, 'भाइयों और बहनों! आज मेरे बचपन की एक संगीतमय लड़ी टूट गई! जब हम छोटे थे पूरा परिवार अमीन सयानी जी की आवाज सुनने के लिए उतना ही आतुर होता था, जितना गायकों की, कभी कभी तो सिंगर्स से भी ज्यादा! बिनाका गीतमाला हमारे लिए एक थेरिपी का काम करता था। धन्यवाद अमीन सयानी साहब! आपकी आवाज और शख़्सियत के लिए! ओम शांति!'
 
विज्ञापन

3 of 4
मधुर भंडारकर - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक मधुर भंडारकर ने एक पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, 'बिनाका गीतमाला की प्रसिद्ध आवाज, अमीन सयानी सर को हमेशा याद रखा जाएगा। एयरवेव्स के एक सच्चे आइकन को श्रद्धांजलि दें।'
 
विज्ञापन

4 of 4
ऊषा उत्थुप - फोटो : सोशल मीडिया
गायिका ऊषा उत्थुप ने रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी के निधन पर गहरा दुख जताया है। उनके निधन की खबर सुनकर वह स्तब्ध रह गईं। उन्होंने कहा, 'अरे नहीं, यह सुनकर बहुत खेद और दुख हुआ। संकलन का एक पूरा युग समाप्त हो गया है। वह एक अग्रणी राजा थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें