फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hum Aapke Hain Koun: ‘हम आपके हैं कौन’ आज दोबारा हुई रिलीज, फिल्म की 30वीं वर्षगांठ पर ताजा करें पुरानी यादें

Fri, 09 Aug 2024 02:35 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हम आपके हैं कौन - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ 9 अगस्त से कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में आ गई है। फिल्म की रिलीज के 30 वर्ष पूरे होने पर इसे दोबारा से सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है। फिल्म की कहानी और किरदारों ने इस कदर दर्शकों के दिल में जगह बनाई कि आज तक वह जगह कोई नहीं ले सका। इसके कभी ना भूलने वाले गीत, यादगार किरदार और सलमान खान और माधुरी की बेमिसाल केमिस्ट्री ने इसे दर्शकों के दिल में विशेष स्थान दिला दिया। आज यह फिल्म फिर से लोगों को अपनी पुरानी यादें ताजा करने का मौका दे रही है।

 
विज्ञापन

2 of 5
हम आपके हैं कौन - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
चुनिंदा सिनेमाघरों में होगी रिलीज
फिल्म की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, राजश्री फिल्म्स ने पूरे भारत में चुनिंदा थिएटरों में एक विशेष री-रिलीज शेड्यूल किया है। प्रशंसकों को यह खबर बताते हुए उन्होंने लिखा, ‘हम आपके हैं कौन’ के साथ प्यार, दोस्ती और परिवार के जादू को फिर से जीएं, क्योंकि यह फिल्म 9 अगस्त से चुनिंदा थिएटरों में फिर से रिलीज होगी।’
'हसीन दिलरुबा' बनकर सोशल मीडिया पर छाईं तापसी पन्नू

 
विज्ञापन

3 of 5
हम आपके हैं कौन - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
पारिवारिक प्रेम की मिसाल है फिल्म
सूरज आर. बड़जात्या द्वारा निर्देशित और राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित ‘हम आपके हैं कौन’ मूल रूप से 5 अगस्त, 1994 को रिलीज हुई थी। यह उन पारिवारिक फिल्मों में से एक है, जिन्होंने परिवार और प्रेम संबंधों को भारतीय परंपरा के अनुसार परिभाषित किया है। फिल्म में सहज, सरल प्रेम और रिश्तों के उतार चढ़ाव को दिखाया है। यह फिल्म अपने समय की एक बड़ी हिट रही है। आज भी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के दिल में एक अलग जगह है। 

 

4 of 5
हम आपके हैं कौन - फोटो : एक्स
एक मिनट में साझा की थी पूरी फिल्म
पांच अगस्त को फिल्म की  30वीं वर्षगांठ पर राजश्री फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मिनट का क्लिप साझा किया था। जिसमें फिल्म की कुछ महत्वपूर्ण सीन और यादगार पलों को दिखाया गया था। इस क्लिप में  माधुरी दीक्षित और सलमान खान के किरदारों के बीच रोमांस को दिखाया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा,  ‘हम आपके हैं कौन’ की 30वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, तो आइए एक मिनट में पूरी फिल्म देखें, जिसने प्यार और त्याग को फिर से परिभाषित किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हम आपके हैं कौन - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
ये अभिनेता भी हैं शामिल
‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान और माधुरी दीक्षित के अलावा, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, आलोक नाथ, रीमा लागू, अनुपम खेर, सतीश शाह, हिमानी शिवपुरी, दिलीप जोशी, लक्ष्मीकांत बेर्डे, प्रिया अरुण और अजीत वचानी जैसे अभिनेता भी शामिल हैं।

Mahesh Pandey: 'कसौटी जिंदगी की' के स्क्रिप्ट राइटर महेश पांडे पर धोखाधड़ी का आरोप, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें