फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2 Hrithik Look: ऋतिक का लुक लीक होने से यशराज फिल्म्स में हलचल, तस्वीरों पर पाबंदी के नियम पर सवाल

Sun, 21 Apr 2024 11:56 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
जौ मार्क सेहे शाहले और ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की तेजी से बन रही फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है। पहली बार यशराज फिल्म्स की कोई फिल्म निर्देशित कर रहे निर्देशक अयान मुखर्जी इसकी शूटिंग के लिए नए नए दृश्य गढ़ रहे हैं। फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स फिल्म के हीरो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्माए जा चुके हैं। ‘अमर उजाला’ ने ही आपको सबसे पहले बताया था कि इस शेड्यूल में दोनों के साथ अयान एक बहुत तड़कता भड़कता डांस नंबर भी शूट करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन, इस शूटिंग के बीच में फ्रांस के काउंसल जनरल जौ मार्क सेहे शाहले के सेट पर पहुंचने और उनके साथ ऋतिक रोशन की तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने की घटना से फिल्म ‘वॉर 2’ में काम कर रहे दूसरे कलाकारों और तकनीशियनों में काफी रोष बताया जा रहा है। शाहले ने ये फोटो खुद अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की और अब शूटिंग के दौरान सुबह से लेकर शाम तक बस यही चर्चा चलती रहती है कि अगर किसी वीआईपी के साथ फिल्म के कलाकार फिल्म के सेट पर फोटो खिंचा सकते हैं तो फिर उनके फोन शूटिंग पर पहुंचते ही क्यों जमा करा लिए जाते हैं?
The Great Indian Kapil Show: सनी-शरवरी के कथित अफेयर पर कपिल ने ले लिए मजे, भाई विक्की कौशल ने किया यह खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज फिल्म्स की फिल्मों की शूटिंग पर सख्त अनुशासन रहता है। हर कलाकार और तकनीशियन को इस बात की तस्दीक भी लिखित में करनी होती है कि शूटिंग के दौरान वह किसी तरह की कोई फोटो नहीं खींचेंगे और बिना कंपनी की अनुमति के फिल्म की कोई फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर साझा नहीं करेंगे। यशराज फिल्म्स की सलमान खान अभिनीत पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं पा सकी थी और इसी के बाद यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ को अनिश्चितकाल के लिए आगे खिसका दिया गया है।
Gautam Gambhir: किंग खान के मुरीद हुए गंभीर, शाहरुख की खूबी का बखान करते हुए दिया सर्वश्रेष्ठ टीम मालिक का टैग

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘वॉर 2’ में बागी हो चुके रॉ एजेंट कबीर की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा और दिखाया जाएगा कि कैसे देश पर एक नई मुसीबत आने के चलते वह फिर से वतन की सुरक्षा के लिए वापस लौटता है। इस फिल्म में आलिया भट्ट का एक खास किरदार बताया जा रहा है जो रॉ एजेंट की तरह फिल्म में कबीर की मदद करती नजर आएंगी। बाद में इसी किरदार को एक सोलो फिल्म के रूप में भी बनाने की तैयारी यशराज फिल्म्स में चल रही है।
Suriya 44: सूर्या की 44वीं फिल्म पर बड़ा अपडेट, इस दिन से कार्तिक सुब्बाराज के साथ शूटिंग शुरू करेंगे अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘वॉर 2’ अगले साल रिलीज होगी और इसका प्रचार साल 2025 के शुरू में तय किए जाने की योजना है। फिलहाल यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म के अलावा अपनी सिर्फ एक और फिल्म का आधिकारिक एलान किया है जो निर्देशक मोहित सूरी नवोदित अभिनेता अहान पांडे के साथ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी अभी तक शुरू नहीं हुई है।
Manav Kaul: इंदौरी पोहे के शौकिन हैं अभिनेता मानव कौल, फिट रहने के लिए खाते हैं सलाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें