ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले कुछ समय से साथ हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर लुटाने से पीछे नहीं हटते हैं। वही, पिछले कुछ दिनों से ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। हालांकि, बाद में दोनों ने इन अफवाहों पर विराम भी लगा दिया था। इस बीच, ऋतिक की चचेरी बहन पश्मीना रोशन ने सबा के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की है।