फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Rampal: गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से आखिर क्यों शादी नहीं करना चाहते अर्जुन रामपाल, बताई यह बड़ी वजह!

Thu, 01 Aug 2024 10:21 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्मों से कम और अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में ज्यादा रहते हैं। इससे पहले अर्जुन ने मेहर जेसिया के साथ अपनी असफल शादी के बारे में कई बाते बताई थीं। अब अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ उनके रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत की है। साथ ही अर्जुन ने शादी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया बताई, कि आखिर वो क्यों अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी नहीं करना चाहते हैं। बता दें अर्जुन पिछले पांच सालों से गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72

2 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने रिश्ते के लिए गैर-पारंपरिक रास्ता चुना है। यह जोड़ा तकरीबन पिछले पांच सालों से साथ में है और उनके दो बेटे भी हैं, लेकिन उन्होंने शादी करने का विकल्प ही नहीं चुना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन रामपाल ने एक नए इंटरव्यू के दौरान कहा, ''शादी लोगों को बदल सकती है। आखिरकार एक कागज का टुकड़ा ही है''। इसके साथ ही अर्जुन ने कहा कि उनके दिमाग में वह पहले से ही गैब्रिएला से शादीशुदा हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन ने एक शो के दौरान कहा, "यह मैं नहीं हूं, यह वह नहीं है। शादी क्या है? आखिर एक कागज का टुकड़ा ही तो है। मुझे लगता है कि हम पहले से ही शादीशुदा हैं और इस बारे में मेरे मन में कोई संदेह नहीं है। लेकिन, कभी-कभी शादी का कागज का टुकड़ा भी आपको बदल सकता है। क्योंकि ऐसा लगता है कि यह स्थायी है, वास्तव में यह एक गलत धारणा है, लेकिन आप कानूनी रूप से बंधे हुए हैं।"

4 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72
आगे अर्जुन ने यह भी कहा, "शादी एक-दूसरे के प्रति आपके नजरिए को बदल सकता है। मुझे लगता है कि हम दोनों ऐसा ही महसूस करते हैं। हमारे बीच जो कुछ भी हुआ वह बहुत स्वाभाविक है। मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता क्योंकि मैं इसे बदकिस्मत नहीं बनाना चाहता। मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी के सामने इसे सही ठहराने की जरूरत है। हमारे लिए, यह खूबसूरत है। आपको इसे जितना हो सके उतना लंबे समय तक अनुभव करना चाहिए। हम दोनों के मन में  हम दोनों ही एक-दूसरे से शादीशुदा हैं। हम दोनों एक-दूसरे को सही दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं और साथ ही हम बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड भी हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन ने आगे यह भी कहा कि वह शादी के खिलाफ नहीं हैं। आगे अर्जुन ने कहा, "मैं किसी को यह सलाह नहीं दे रहा हूं और ना ही आपको शादी के खिलाफ जाने के लिए कह रहा हूं। हो सकता है कि हम शादी कर लें। आप कभी नहीं जानते।" अर्जुन ने पहले मेहर जेसिया से शादी की थी, उनकी शादी तकरीबन 20 साल तक चली। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अर्जुन ने अपने तलाक के बारे में बात करते हुए मेहर से अलग होने की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें