जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम: @jrntr, @hrithikroshan
वहीं, अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वाईआरएफ वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे भव्य क्लाइमेक्स सीक्वेंस में से एक होने की उम्मीद है। ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर एक गहन शूटिंग अवधि की तैयारी कर रहे हैं, जो नवंबर 2024 के पहले सप्ताह में शुरू होगी। इस क्लाइमेक्स सीक्वेंस का एक हिस्सा मुंबई में फिल्माया जाएगा, जबकि दूसरा महत्वपूर्ण हिस्सा ऐसी जगह पर फिल्माया जाएगा, जिसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।