फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: 'दीपिका ने उस समय मेरा बहुत साथ दिया'...हनी सिंह ने अपनी मेंटल हेल्थ पर किए चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 16 Jan 2023 03:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हनी सिंह - फोटो : social media
रैपर हनी सिंह के रैप गानों की लोकप्रियता आज भी बनी हुई है। फैंस उनके नए रैप का इंतजार करते रहते हैं। हनी सिंह अपने नए एल्बम 3.0 के लॉन्च के बाद संगीत जगत में वापस आ गए हैं। उनका तलाक भी हो चुका है और वह फिलहाल एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। हाल ही में, हनी सिंह ने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ने उनकी इस परिस्थति से उबरने में उनकी काफी मदद की।
विज्ञापन

2 of 4
हनी सिंह - फोटो : social media
हनी सिंह ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपनी मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए बताया कि दीपिका पादुकोण ने उनके लिए एक डॉक्टर का सुझाव दिया था, जब वह कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और समझ नहीं पा रहे थे कि किस डॉक्टर से संपर्क किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय कुमार भी उन्हें कभी-कभी फोन करते थे और उस समय शाहरुख खान ने भी उनका साथ दिया था।

Tamannaah-Vijay: डेटिंग की खबरों के बीच फिर साथ दिखे तमन्ना और विजय, यूजर बोले- जोड़ी बिल्कुल अच्छी नहीं
विज्ञापन

3 of 4
हनी सिंह, शाहरुख, दीपिका - फोटो : social media
हनी सिंह ने आगे बताया, 'सब ने मेरा बहुत साथ दिया था, जब मेरी हालत बहुत खराब हो गई तो समझ नहीं आ रहा था कि किस डॉक्टर के पास जाया जाए। दीपिका ने उस समय मेरा बहुत साथ दिया। दीपिका को लगा मुझे उनकी जैसी प्रॉब्लम हुई है, मेरा केस बहुत सीरियस था। दीपिका ने मेरे घरवालों को एक डॉक्टर का सुझाव दिया। मैं डॉक्टर के पास भी गया था। दीपिका ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।' उन्होंने आगे कहा, 'शाहरुख भाई ने काफी सपोर्ट किया, अक्षय पाजी के फोन आए। मैं फोन पर भी बात नहीं करता था। पांच साल मैंने फोन पर बात नहीं की, 3 साल मैंने टेलीविजन नहीं देखा।' 

Divyanka-Vivek: दोस्ती, प्यार, शादी कुछ ऐसी है विवेक और दिव्यांका की प्रेम कहानी, जानें पहली मुलाकात का किस्सा
विज्ञापन

4 of 4
हनी सिंह - फोटो : social media
आपको बता दें कि हनी सिंह 2014 में अपने एल्बम 'देसी कलाकर' के बाद संगीत जगत से गायब हो गए थे। उन्होंने फिल्मों के लिए कुछ गाने जरूर गाए, लेकिन ज्यादातर सुर्खियों से दूर रहे। उन्होंने अब अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'सेल्फी' और सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में गाने गाए हैं। फैंस को हनी सिंह के नए गाने का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें