शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर बॉयकॉट का सामना करना पड़ रहा है, वहीं लोगों की जुबां पर फिल्म के गाने टिके हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म 'पठान' की लोकेशन से लेकर सेट पर शाहरुख की अनसीन फोटोज वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।