फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः निकली हुई तोंद के साथ विल स्मिथ ने साझा की तस्वीर, फैंस के साथ सेलेब्स भी हुए हैरान

Wed, 05 May 2021 01:36 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों को भी खासा प्रभावित कर रहा है। कई जगहों पर कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है। ऐसे में क्या आम, क्या खास सभी घर पर बैठने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में सेलेब्स का वजन भी बढ़ने लगा है।'मैन इन ब्लैक' और 'बैड ब्वॉयज' जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर अभिनेता विल स्मिथ ने अपनी ताजा तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनकी निकली हुई तोंद ने फैंस को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ये तस्वीर खुद विल स्मिथ ने साझा की है। हमेशा फिट रहने वाले विल स्मिथ का इस तस्वीर में वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं उनकी तोंद भी निकल गई है। इसके अलावा उन्होंने एक शर्टलेस वीडियो भी साझा किया है। विल स्मिथ मे इसके साथ दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है।


विज्ञापन

3 of 5
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विल स्मिथ अपनी साझा की गई तस्वीर में शॉर्ट्स के साथ जैकट पहने नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके जैकेट की जिप खुली हुई है और इससे उनकी तोंद बाहर निकली नजर आ रही है। विल्म स्मिथ ने तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उनके शरीर का आकार बिगड़ गया है।

4 of 5
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विल स्मिथ ने लिखा, 'मैं आप सभी को सच बताना चाहता हूं। मैं अपनी जिंदगी के सबसे खराब शेप में हूं'। इसके साथ ही उन्होंने एक शर्टेलस वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये वह शरीर है जिसने मुझे एक पूरी महामारी और अनगिनत दिनों तक पेंट्री के दौरान ढोया है। मुझे ये शरीर बहुत पसंद है, लेकिन मैं बेहतर महसूस करना चाहता हूं। अब आधी रात को मफिन्स नहीं खाऊंगा...यही बात है'।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विल स्मिथ की इस तस्वीर को देखकर सभी हैरान हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। हालांकि बहुत जल्द विल शेप में आने वाले हैं। उन्होंने बताया है को वो यूट्यूब के साथ टीम बना रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि वो फिर से पहले जैसे ही फिट हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें