फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमदार आवाज की मलिका: फिल्मों में आने की तैयारी में एडेल, वजन घटाकर आ चुकी हैं सुर्खियों में

Wed, 05 May 2021 01:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एडेल - फोटो : सोशल मीडिया
जानी मानी ब्रिटिश सिंगर और गीतकार एडेल का आज जन्मदिन है। 5 मई, 2021 को एडेल अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर देश दुनिया से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। एडेल का नाम उन सिंगर्स में आता है जिनके एलबम का इंतजार सालों साल किया जाता है। एडेल ने अब तक 15 ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं। ग्रैमी संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 22 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड भी जीते हैं। उनके कुछ बेहतरीन और सबसे लोकप्रिय ट्रैक में 'समवन लाइक यू', 'रोलिंग इन द डीप' और 'सेट फायर टू द रेन' शामिल हैं। चलिए एडेल के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...
विज्ञापन

2 of 6
एडेल - फोटो : इंस्टाग्राम
एडेल बचपन से ही सिंगर बनना चाहती थीं ऐसे में चार साल की उम्र से ही उन्होंने सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। 2008 में उनका एलबम '19' रिलीज हुआ और इस एलबम ने उन्हें स्टार बना दिया। पहले हफ्ते में ही इस एलबम की 30 लाख 38 हजार कॉपीज बिकीं। म्यूजिक एलबम की हिस्ट्री में ये रिकॉर्ड है। एडेल को स्काई फॉल के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
एडेल - फोटो : Adele.com
23 अक्टूबर 2015 को एडेल ने हैलो (एडल-25) का पहला वीडियो जारी किया था। इस वीडियो ने महज 24 घंटे के भीतर 27.7 मिलियन व्यूज हासिल किया। उनका एलबम 21 की अमेरिका में 11.2 मिलियन कॉपी बिकी थीं, जो उस वक्त अमेरिका में बिके टॉप 10 म्यूजिक एलबम में शामिल था। एलबम 21, 24 हफ्तों तक बिलबोर्ड 200 चार्ट में पहले पायदान पर रहा था और एडेल यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली गायिका हैं।

4 of 6
एडेल - फोटो : Adele.com

एडेल के स्टार बनने के पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी है। दरअसल उन्हें एक शख्स से प्यार था और उसने एडेल को छोड़ किसी और से शादी कर ली। एडेल का दिल ऐसा टूटा कि वे डिप्रेशन में चली गईं और फिर जब वापस लौटीं तो ना सिर्फ लोगों को 'रोलिंग इन द डीप' जैसा शानदार गाना दिया बल्कि अपने एक्स को भी इस गाने के जरिए बखूबी जवाब दिया। गाने के लिरिक्स 'There's a fire starting in my heart' आप सुनेंगे तो जान जाएंगे उस वक्त एडेल के दिल पर क्या बीत रही थी।

विज्ञापन

5 of 6
एडेल - फोटो : Adele.com
इसके बाद एडेल ने 'समवन लाइक यू' लिखा व गाया। यह गाना यूके का तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गाना है। इस गाने में भी एडेल ने अपने दिल का हाल बयां किया। और अब एडेल एक ब्रेकअप स्टार के रूप में जानी जाती हैं। ये बात किसी ने छुपी नहीं है कि एडेल ने अपने ब्रेकअप के दर्द से करोड़ों कमाया। एडेल अपने गानों के अलावा लुक्स के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एडेल - फोटो : सोशल मीडिया
एडेल अपनी आवाज बनाए रखने के लिए पिज्जा भी नहीं खातीं। ऑस्कर विजेता ब्रिटिश गायिका एडेल ने पिज्जा खाना बहुत पहले ही छोड़ दिया। हाल ही में वे अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक की वजह से भी चर्चा में थीं। एक समय में एडेल का वजन काफी बढ़ा हुआ था लेकिन अब वह काफी फिट दिखाई देती हैं। एडेल अपने बेटे के साथ बेवर्ली हिल्स में 95 लाख डॉलर की कीमत के एक आलीशान बंगले में रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें