फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइस बाथ के बाद इस महिला सिंगर ने पिया यूरिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Fri, 22 Nov 2019 01:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मडोना - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर मैडोना हाल फिलहाल में अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। करीब 2 मिनट के वीडियो को सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां जमकर शेयर किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कई लोगों को इस वीडियो ने हैरानी में डाल दिया है। वायरल वीडियो को खुद मैडोना ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
मडोना - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल चार दिन पहले 18 नवंबर को प्रसिद्ध सिंगर मैडोना ने एक मिनट 59 सेकेंड का एक वीडियो उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। वीडियो को अभी तक 12,77,199 लाख लोग देख चुके हैं, वहीं चार हजार से अधिक लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
madonna michael jackson - फोटो : WENN
बता दें कि मैडोना फिलहाल 'मैडम एक्स टूर' नामक म्यूजिकल टूर पर हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 'ICE TRAY-NEW DRIP-3:am Ice bath. क्या हम आइस बाथ चैलेंज शुरू कर सकते हैं? 41 डिग्री, चोट का सबसे अच्छा इलाज।' वीडियो में मैडोना के साथ अहलमलिक विलियम्स भी नजर आ रहे हैं। 
 

4 of 5
madonna
इस वायरल वीडियो की सबसे बड़ी बात है कि आइस बाथ टब से बाहर निकलने के बाद मैडोना अपने मोजे निकालती हैं और इसके बाद एक सफेद कप में एक पीले रंग का ड्रिंक पीते नजर आती हैं।  इसके बाद मैडोना कहती हैं, 'बर्फीले पानी से निकलने के बाद यूरिन पीना वाकई बेहद अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मडोना - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब मैडोना किसी वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी मैडोना के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। वैसे बता दें कि बता दें कि मडौना अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस हैं और उनकी उम्र 61 साल है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें