जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल
- फोटो : अमर उजाला
जुमानजी की असली कहानी
जुमानजी दरअसल बच्चों की इसी नाम की लेखक क्रिस वान अलसबर्ग की लिखी किताब पर आधारित है। ये किताब 1981 में प्रकाशित हुई और इसका पहला सिनेमाई रूपांतरण 1995 में रिलीज हुआ। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं रॉबिन विलियम्स, कर्स्टन डस्ट, डेविड एलन ग्रियर, बोनी हंट, ब्रैडले पियर्स आदि ने निभाई थीं। पहली फिल्म में ये खेल एक पारलौकिक शक्तियों वाले बोर्डगेम से शुरू होता है जिसे खेलने वाले दो बच्चे अनजाने में जुमानजी की दुनिया में पहुंच जाते हैं, जहां उन्हें तीन दशक पहले यही खेल खेलते गुम हो गया एलन पेरिश मिलता है। एलन ने ये खेल बचपन में अपनी दोस्त सारा के साथ खेला था। दोनों बच्चे किस तरह से एलन को इस बोर्डगेम से बाहर लाते हैं, इसी पर जुमानजी की कहानी आधारित थी। इसी कहानी को आधार बनाकर इस फ्रेचांइजी की अब तक तीन फिल्में जुमानजी, जथूरा, जुमानजी-वेलकम टू जंगल बन चुकी हैं। सीरीज की चौथी फिल्म जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल 13 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।