हम में से कई लोगों की धारणा है कि बॉक्स ऑफिस पर वे ही फिल्में धूम मचाती हैं, जिनमें फिल्म मेकर्स खूब सारे पैसों का निवेश करते हैं। हालांकि हमारी ये धारणा बिल्कुल गलत है। अब तक कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें लागत बहुत कम लगी है। वहीं उनका मुनाफा इतना है कि सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे। इन फिल्मों ने इस बात को साबित किया है कि बॉक्स ऑफिस पर हिट कराने के लिए फिल्मों में पैसों की ही जरूरत नहीं होती। अगर आपके पास एक बेहतरीन स्टोरी प्लॉट और कम बजट में उसको अच्छे ढंग से पर्दे पर प्रदर्शित करने की क्षमता है, तो आप उस फिल्म से मोटी कमाई कर सकते हैं। हमने अब तक एवेंजर्स, टाइटैनिक, अवतार जैसी महंगी फिल्मों के बारे में खूब सुना है। इन फिल्मों ने कमाई के सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ा। वहीं कई ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिनको बनाने में काफी कम पैसों का निवेश करना पड़ा। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इनकी कमाई जानकर आप हैरान हो जाएंगे।