फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने वाली हैं फ्रीडा पिंटो: मंगेतर कोरी ट्रैन के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

Tue, 29 Jun 2021 08:37 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फ्रीडा पिंटो-कोरी ट्रैन - फोटो : सोशल मीडिया
स्लमडॉग मिलेनियर अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो (Freida Pinto) ने फैंस को खुशखबरी दी है। जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। फ्रीडा ने मंगेतर कोरी ट्रैन (Cory Tran) के साथ फोटो साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। कपल मुस्कुराते हुए पोज दे रहा है। इस दौरान फ्रीडा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। ब्लैक फ्लोरस ड्रेस में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।  तस्वीरों में फ्रीडा बेपी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेबी ट्रैन आने वाला है।'

साथ उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया। तस्वीरों पर सितारे और फैंस कपल को बधाई दे रह हैं। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कमेंट किया, 'ओह माई गॉड, फ्रीडा और कोरी बधाई। मैं सच में चिल्ला रही हूं और डांस कर रही हूं। बता दें कि 2008 में आई ब्रिटिश ड्रामा फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर से सबका दिल जीतने वाली फ्रीडा ने साल 2019 में कोरी ट्रैन से सगाई कर ली थी। 
विज्ञापन

2 of 5
फ्रीडा पिंटो-कोरी ट्रैन - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रीडा ने इंस्टाग्राम पर अपने कोरी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- अब सब कुछ सेंसिबल लग रहा है। जिंदगी, ये दुनिया, वह आंसू और कोशिशें, सभी समझ आने लगा है। बुद्धिमान लवर्स ने प्यार के बारे में जो कुछ भी कहा था वो सब समझ आने लगा है। अब मैं सेंसिबल हो चुकी हूं। तुम सबसे बेहतरीन इंसान हो जो मेरी जिंदगी में आए हो और तुम यही हों। मैं प्रयास करूंगी कि तुम यही रहो। तुम्हें बहुत सारा प्यार। हैप्पी बर्थ डे मंगेतर।'
 
विज्ञापन

3 of 5
फ्रीडा पिंटो
बता दें कि फ्रीडा ने पहली ही फिल्म से इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमा लिया था। उनकी पहली फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' ने उन्हें पहचान दिला दी थी। फ्रीडा का जन्म मुंबई के कस्बे मैंग्लोर में हुआ था। उनका परिवार मेंग्लोरीयन कैथोलिक मूल का है। फ्रीडा फिल्मों और मॉडलिंग में कभी आना ही नहीं चाहती थीं। लेकिन अपनी मां के कहने पर उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया। फिल्मों में डेब्यू से पहले फ्रीडा पिंटो ने चार साल तक मॉडलिंग की। उन्होंने एक अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल शो के लिए एंकरिंग भी की। फिल्मों में डेब्यू के साथ ही उनकी पहली ही फिल्म को आठ ऑस्कर पुरस्कार मिले हैं।
 

4 of 5
फ्रीडा पिंटो
पिंटो ने चुइंगगम, स्कोडा, वोडाफोन भारत, एयरटेल जैसे जानेमाने उत्पादनों के लिए टीवी और प्रिंट विज्ञापनों में भी काम किया। एक इंटरव्यू के दौरान फ्रीडा ने बताया था कि वह कभी भी मॉडलिंग या एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। फ्रीडा का सपना एक 'बकार्डी शॉट सर्वर' बनने का था। वह लोगों को ड्रिंक सर्व करना चाहती थीं लेकिन मां की सख्ती से मना करने पर फ्रीडा ने कुछ और करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रीडा पिंटो - फोटो : Instagram: @freidapinto
इसके बाद फ्रीडा ने मॉडलिंग शुरू की। मॉडलिंग से पहले फ्रीडा ने एक अमेरिकी कार्टून कैरेक्टर ला-ला का भी किरदार निभाया था। फ्रीडा ने साल 2008 में 'स्लमडॉग मिलेनियर' से डेब्यू किया। इस फिल्म ने साल 2009 में सर्वोत्तम फिल्म के लिए एकेडमी पुरस्कार जीता। इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्मों में काम किया और इंटरनेशनल स्टार बन गईं। फ्रीडा की प्रमुख फिल्मों में 'राइज ऑफ दि प्लैनेट ऑफ एप्स', 'माइकल विंटरबॉटम', 'तृष्णा', 'डे ऑफ दि फाल्कन', 'इम्मोर्टल्स' आदि में नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें