शार्क टैंक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनी चैनल ने हाल ही में बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक’ के भारतीय संस्करण ‘शार्क टैंक इंडिया’ को देश में शुरू करने का ऐलान किया है। शो की प्रचार सामग्री कहती है, ‘अगर आपके पास है आइडिया तो ये है सही मौका’। शो के लिए उभरते कारोबारी तलाशने का काम शुरू हो चुका है, लेकिन इस शो के भारत पहुंचने के साथ ही इसके ओरीजनल शो के किस्से भी पहुंचने लगे हैं। कहा जा रहा है कि दूसरे टीवी रियलिटी शोज की तरह ‘शार्क टैंक’ भी बस लोगों को बांधकर रखने का एक जुमला भर है, इस शो के विदेश में अब तक 12 सीजन हो चुके हैं लेकिन जैसे ‘इंडियन आइडल’ या दूसरे सिंगिंग या डांसिंग रियलिटी शोज से निकले गिनती के लोग ही कामयाब हो पाए, कामयाबी का ऐसा ही प्रतिशित ‘शार्क टैंक’ से निकले लोगों का भी रहा है।