विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर बयान देकर इस्राइल के फिल्मकार नादव लापिड विवादों में फंस गए हैं। गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में अपनी स्पीच में नादव लापिड ने 'द कश्मीर फाइल्स' को वल्गर कहा था, जिसके बाद फिल्मकार को आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं, अब नादव लापिड ने अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।