अवतार: द वे ऑफ द वाटर
- फोटो : अमर उजाला, अनाहाइम, कैलिफोर्निया
13 साल बाद रिलीज हो रही सीक्वल
फिल्म ‘अवतार’ की सीक्वल ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ मूल फिल्म के 13 साल बाद अब 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग पूरी दुनिया में शुरू हो चुकी है। भारत में भी इसकी ओपनिंग धमाकेदार रही। अकल्पनीय दृश्य प्रभावों और कंप्यूटर जनित तस्वीरों के जरिये इस सीरीज को एक अनूठा अनुभव बनाने में जेम्स कैमरून को सफलता हासिल हुई। अपने साक्षात्कारों में वह पहले भी कह चुके हैं कि उनकी फिल्मों का नाम ‘अवतार’ और फिल्म में दिखाई पैंडोरा की दुनिया उनके अवचेतन मन में बसी भारत की तस्वीरों से ही जन्मी है। ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हो रही है।