फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के यौन शोषण में लिप्त थे माइकल जैक्सन, तस्वीरों से मिले सबूत

Tue, 21 Jun 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
michael jackson - फोटो : getty images
लोकप्रिय अमेरिकी पॉप गायक माइकल जैक्सन अब दुनिया में नहीं है लेकिन उनसे जुड़े विवाद अभी भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। अब पुलिस ने 2003 में माइकल जैक्सन की घर पर छापेमारी के दौरान जब्त किये गये कुछ फोटोग्राफ जारी किये हैं जिसने इस पॉप गायक को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 10
michael jackson - फोटो : getty images
पुलिस ने जो रिपोर्ट जारी की है उसमें माइकल जैक्सन का एक फोटो कलेक्शन भी है जिसमें जैक्सन नाबालिग लड़कों के साथ नग्न अवस्था में है। ये फोटो माइकल अपने बेडरुम और बाथरुम में लगा कर रखते थे।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : getty images
रिपोर्ट जारी करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जारी किये गये फोटो में  माइकल, नाबालिग बच्चों को यातनाएं दे रहे है, उन्हें प्रताड़ित कर रहें हैं। ये फोटो बेहद घृणित और चौंकाने वाले हैं। 
 

4 of 10
mi - फोटो : getty images
पुलिस ने बताया कि उन्हें माइकल जैक्सन के घर से कई ऐसे सामान मिले है जिससे वो लड़कों को नग्न अवस्था में कर उन्हें प्रताड़ित किया करते थे।
 
विज्ञापन

5 of 10
michael jackson - फोटो : getty images
2003 में माइकल जैक्सन के ऊपर गेविन अरविजो नाम के एक 13 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे के साथ यौन शोषण और प्रताड़ना का आरोप लगा था जिसके बाद पुलिस ने इनके घर में छापेमारी की थी।
 
विज्ञापन

6 of 10
michael jackson - फोटो : getty images
इस मुकदमे में माइकल जैक्सन को 2 दिनों की हिरासत में रहना पड़ा था। इस वाकये से माइकल की छवि को गहरा धक्का लगा। हालांकि 13 जून 2005 को ज्यूरी ने माइकल को सभी आरोपों से बरी कर दिया। इस फैसले से माइकल को बड़ी राहत पहुँची। 
 
विज्ञापन

7 of 10
michael jackson - फोटो : getty images
1994 में भी एक बच्चे के परिवार ने उन पर यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया, जिसके एवज में माइकल ने उक्त परिवार से समझौता करते हुए 20 मिलियन डॉलर की राशि दी। माइकल जैक्सन पर कोई अपराधिक मामला तो दायर नहीं हुआ पर इस मामले ने उनकी छवि को गहरा धक्का पहुँचाया। 
 

8 of 10
- फोटो : getty images
2002 में माइकल एक बार फिर आलोचना के घेरे में आ गए जब उन्होंने अपने दूसरे बेटे प्रिंस माइकल द्वितीय को बालकनी से बाहर लटका दिया। इस वाकये के बाद से माइकल जैक्सन के साथ लापरवाह इंसान की छवि जुड़ गयी।
 

9 of 10
- फोटो : getty images
जैक्सन अमेरिकी पॉप गायकी और मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे बनकर उभरे थे। इन्हें किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है। 

 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : getty images
25 जून 2009 को लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से माइकल जैक्सन का निधन हो गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें