माइकल जैक्सन (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram/michaeljackson
घर में रखते थे 12 डॉक्टर्स
कहा जाता है कि माइकल जैक्सन ने खुद की देखरेख के लिए अपने घर पर ही 12 डॉक्टर्स नियुक्त कर लिए थे, जो नियमित तौर पर माइकल जैक्सन के सिर से लेकर पांव तक की जांच किया करते थे। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने व्यायाम करने के लिए भी 15 लोगों को रखा हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका खाना भी पहले लेबोरेटरी में चेक होता था, उसके बाद ही उन्हें खिलाया जाता था। कहते हैं कि माइकल जैक्सन 150 साल जीना चाहते थे। इसके लिए वह हमेशा ऑक्सीजन वाले बेड पर ही सोते थे। इसके अलावा वह किसी से भी हाथ मिलाने से पहले दस्ताने पहनते थे और लोगों के बीच जाने से पहले मास्क लगाते थे।