'ब्लैक पैंथर' जैसी फिल्मों में बतौर मुख्य कलाकार काम कर चुके हॉलीवुड अभिनेता चैडविक बोसमैन की 28 अगस्त को पहली पुण्यतिथि है। 29 नवंबर,1976 को जन्मे चैडविक ने पिछले साल 43 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। चार साल कैंसर से चली लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। चैडविक के अचानक हुए निधन से सिनेमा और मनोरंजन जगत को गहरा सदमा पहुंचा था।
साल 2016 में हुए कैंसर पीड़ित
चैडविक को साल 2016 में तीसरे स्टेज के कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) के बारे में पता चला था। यह कैंसर साल 2020 आते-आते तक चौथी स्टेज में पहुंच गया था। इसके लिए उन्होंने कई सर्जरी और कीमोथेरेपी भी कराई थी।