फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफ ऑफ पाई से लेकर गांधी तक, जब इन पांच हॉलीवुड फिल्मों में दिखी भारतीय कहानियां

Sun, 25 Oct 2020 10:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लाइफ ऑफ पाई, गांधी - फोटो : instagram: disneyaddict2india/ my_own_james_bond_story
बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जो हॉलीवुड की रीमेक रही हैं, लेकिन क्या आप जनाते हैं कि हॉलीवुड में भारत की कई कहानियों पर फिल्में बन चुकी हैं। जी हां, हॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में रही हैं जिनमें भारतीयों को कहानी हो बेहद खास और अलग अंदाज में दिखाया गया है। आज हम आपको हॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिनमें भारतीय कहानियां दिखाई गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
लाइफ ऑफ पाई - फोटो : instagram: disneyaddict2india
लाइफ ऑफ पाई 
यह साल 2012 में आई हॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म यान मार्टेल के उपन्यास 'लाइफ ऑफ पाई' पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी एक भारतीय लड़के की है जो एक टाइगर के साथ नाव में अपनी जिदंगी-मौत के लिए लड़ता है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर सूरज शर्मा और इरफान खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म लाइफ ऑफ पाई का निर्देशन अंग ली ने किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
स्लमडॉग मिलेनियर - फोटो : file photo
स्लमडॉग मिलेनियर
यह फिल्म साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों और उनकी जिंदगी को बयां करती है। यह फिल्म विकास स्वरूप के उपन्यास 'क्यू एंड ए' पर आधारित है। स्लमडॉग मिलेनियर का निर्देशन डैनी बॉयल ने किया था, वहीं सह-निर्देशक लवलीन टंडन थे। इस फिल्म में कई भारतीय कलाकार भी थे। स्लमडॉग मिलेनियर भी ऑस्कर पुरस्कार हासिल कर चुकी है। 

4 of 6
द दार्जिलिंग लिमिटेड - फोटो : instagram: auggierebelo
द दार्जिलिंग लिमिटेड
यह फिल्म भी एक भारतीय कहानी को बयां करती है। फिल्म द दार्जिलिंग लिमिटेड का निर्देशन वेस एंडरसन ने किया था। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में इरफान खानन भी थे। द दार्जिलिंग लिमिटेड में अपने पिता के अंतिम संस्कार के एक साल बाद तीन भाई एक-दूसरे से मिलने के लिए ट्रेन से पूरे भारत का सफर करते हैं। यह फिल्म साल 2007 में आई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
मिलियन डॉलर आर्म - फोटो : instagram: realmoviescout
मिलियन डॉलर आर्म
यह स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में भी एक भारतीय कहानी को दिखाया गया है। फिल्म मिलियन डॉलर आर्म की कहानी दो अमेरिकी स्पोर्ट्स एजेंट्स और दो भारतीय खिलाड़ियों की है। फिल्म के कुछ सीन को भारत में फिल्माए गया है। फिल्म मिलियन डॉलर आर्म का निर्देशन क्रैग गिलेस्पीए ने किया है। यह फिल्म साल 2014 में आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गांधी - फोटो : instagram: my_own_james_bond_story
गांधी 
जैसा कि नाम से ही जाहिर होता है कि इस फिल्म की कहानी भारत के राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जिंदगी को बयां करती है। इस फिल्म का निर्देशन रिचर्ड एटनबरो ने किया था। जबकि गांधी के किरदार में अभिनेता बेन किंग्सले मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने भी ऑस्कर पुरस्कार हासिल किया था। यह फिल्म साल 1982 में आई थी। 

पढ़ें: करण जौहर की पार्टी को लेकर एनसीबी का खुलासा, वीडियो में नहीं मिला किसी भी नशीले पदार्थ का सबूत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें